छठ पूजा 2020 : आज से छठ पूजा पर्व शुरू, पूजा करते टाइम इन पांच बातों का रखें ध्यान – इस साल छठ पूजा पर्व 20 नवंबर को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। और इस पर्व को मनाने के लिए सभी लोग अभी से तैयारी शुरू कर दी है। और आज यानी 18 नवंबर से छठ पूजा पर्व की तैयारी शुरू हो चुकी है। हिंदू आस्था के अनुसार यह हिंदू लोगों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। छठ पूजा पर्व में शादीशुदा औरतें छठी मैया के लिए व्रत करते हैं।
छठ पूजा पर्व हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व की शुरुआत नहाए खाए के दिन से की जाती है। इस साल इस पर्व की शुरुआत 18 नवंबर को नहाए खाए के साथ स्टार्ट हो रहा है। यह व्रत सभी औरतें संतान प्राप्ति और संतान के सुख में जीवन एवं सुख समृद्धि के लिए किया जाता है। इस पर्व को औरत और पुरुष दोनों कर सकते हैं।
अगर आपको छठ पूजा पर्व के लिए अधिक जानकारी नहीं है तो हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह व्रत करना बहुत ही कठिन होता है। छठ माता का यह व्रत रखने के लिए आपको लगभग 36 घंटों का लंबा व्रत रखना पड़ता है। इसीलिए छठ के इस पर्व को महा पर्व भी कहा जाता है।
करवा चौथ का व्रत क्या है? करवा चौथ का व्रत क्यों मनाया जाता है? इसके पीछे क्या महत्व है
आइए अब आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताते हैं कि आप छठ पूजा के दौरान किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
1 – सबसे पहली बात जब आप छठी मैया के पूजा के लिए प्रसाद तैयार करें तो आपको प्रसाद तैयार करते समय पूरी पवित्रता का विशेष ध्यान देना होता है। जब आप प्रसाद तैयार करें तो आपको नहा धोकर इसके बाद ही प्रसाद तैयार करें। जिस दिन आप प्रसाद तैयार कर रहे हैं उस दिन आपको भूल कर भी कोई भी मांसाहार का सेवन नहीं करना है।
2 – दूसरी बात आपको इस बात का विशेष ध्यान देना होता है कि आप जब भी छठ पूजा के लिए चाहे जाने वाले प्रसाद को तैयार करते हैं। छठ पूजा के दौरान तैयार किए जाने वाले प्रसाद जब तक बनकर तैयार ना हो जाए तब तक आपको कुछ भी खाना नहीं होता है। जब छठ पूजा का प्रसाद बनकर तैयार हो जाए इसके बाद आप ही कुछ आप खाएं।
3 – आपको एक और बात का विशेष ध्यान देना होता है कि आप छठ माता के लिए जो प्रसाद तैयार करते हैं उस प्रसाद में भूल कर भी किसी का भी पैर नहीं लगना चाहिए। और आप जब भी पूजा के दौरान सूर्य भगवान को अर्ध देते समय स्टील चांदी शीशा एवं प्लास्टिक के बने बर्तनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
4 – अगर आप छठ पूजा की व्रत की तैयारी कर रहे हैं तो आपको यहां पर एक और बात का विशेष ध्यान देना होता है आपको भूल कर भी छठी माता के मनौती को नहीं भूलना चाहिए। आपने जो भी मनौती की हो उसे समय पर पूरा कर लेना चाहिए।
5 – छठ पूजा की तैयारी करते समय आपको एक विशेष बात का ध्यान देना आवश्यक होता है। जहां पर आप छठ पूजा के लिए प्रसाद तैयार कर रहे हैं वहां पर आपको भूल कर भी भोजन नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी पूजा अशुद्ध हो जाती है। और यह पूजा के लिए बहुत ही अशुभ माना जाता है।
अगर आप भी छठ पूजा पर्व की तैयारी कर रहे हैं और आप छठ माता को व्रत रखकर इस पूजा को सफल बनाना चाहते हैं। तो आप छठ माता के इस शुभ पर्व के अवसर पर हमारे द्वारा बताए गए इन बातों का विशेष ध्यान दें। क्योंकि आपकी यह छोटी सी गलती आपके छठ पूजा पर्व को अशुभ मना सकती है।